ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, खगड़िया के युवक की सहरसा में कर दी गोली मारकर हत्या

SAHARSA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, खगड़िया के युवक की सहरसा में कर दी गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में बेखौफ अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है, जहां बदमाशों ने रविवार की देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के तिलावे पुलिस के पास की है।


सोमवार की सुबह युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की पहचान खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र स्थित खुटिया गांव निवासी कैलाश ठाकुर के पुत्र 20 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में की गई है।


अपराधियों ने युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी है। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा और दो गोली को बरामद किया है। शव के पास युवक का मोबाइल भी पड़ा हुआ पाया गया है। पुलिस ने गौरव की जेब से आधार कार्ड, पर्स और कुछ अन्य कागजात भी बरामद किए हैं।


गौरव की जेब से बरामद डायरी में लिखे गए फोन नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणो का पता नहीं चल सका है। शव के पास से बरामद मोबाइल को खोलने की कोशिश की जा रही है ताकि पुलिस को घटना से संबंधित अन्य जानकारियां मिल सके। 


परिजनों ने बताया कि मृतक गौरव कुमार राज मिस्त्री का काम करता था। काम के सिलसिले में वह अक्सर सहरसा आता-जाता रहता था। गौरव पहले किसी ढाबे पर काम करता था लेकिन समय पर पैसा नहीं मिलने के कारण वहां काम छोड़ दिया और राज मिस्त्री का काम करने लगा था। खगड़िया से काम करने के लिए गौरव सहरसा आता था और शाम को अपने घर लौट जाता था।


बीते शुक्रवार को भी वह घर से सहरसा के लिए निकला था और वापस नहीं लौटा। बताया जा रहा है कि गांव के ही लोगों से उसका जमीन के विवाद चल रहा था। पहले भी उसे जान से मारने की धमकी मिली थी। जमीन विवाद को लेकर मारपीट की भी घटना हुई थी जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है।