ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच बाजार रिकवरी एजेंट की गोली मारकर ले ली जान

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के NH28 स्थित मो

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, बीच बाजार रिकवरी एजेंट की गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक रिकवरी एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के NH28 स्थित मोती चौक के पास की है। निजी फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट की दिनदहाड़े हत्या के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


मृतक की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के नया नगर स्थित दुलारपुर गांव निवासी सीतेश कुमार के रूप में की गई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में बतौर रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता था। बताया जा रहा है कि सीतेश सोमवार को अपनी बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में घर से निकला था। इसी दौरान मोती चौक के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसे गोली मारकर फरार हो गए।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ सीतेश को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।