ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, औरंगाबाद में तीन लोगों को मौत के घाट उतारा

AURANGABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामल

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, औरंगाबाद में तीन लोगों को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD: बिहार में बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं बावजूद इसके पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है जहां तीन अलग-अलग घटनाओं में बदमाशों ने तीन लोगों की जान ले ली। रविवार की देर रात अपराधियों ने तीन लोगों की चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।


पहली घटना बारुण थाना क्षेत्र धुरिया गांव की है, जहां रविवार की रात तालाब की रखवाली कर रहे 40 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पहले बदमाशों ने पंकज कुमार को चाकू मारकर बूरी तरह से घायल कर दिया था। दूसरी घटना ओबरा थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह गांव के पास की है, जहां अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप कर्मी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान दाउदनगर निवासी 26 वर्षीय बिक्रम कुमार के रूप में की गई है।


इधर, दाउदनगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने घर से बुलाकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान नालबंद टोला निवाली दिनेश यादव के 16 वर्षीय बेटे अक्षय कुमार की रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।