ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े मुखिया को मार दी गोली, इलाके में हड़कंप

MADHUBANI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं

बिहार में बेखौफ हुए अपराधी, दिनदहाड़े मुखिया को मार दी गोली, इलाके में हड़कंप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वे किसी को भी गोली मारकर आराम से निकल जाते हैं। ताजा मामला मधुबनी जिले का है, जहां अपराधियों ने एक मुखिया को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।


घायल मुखिया को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के बासुकी बिहारी उतरी पंचायत के मुखिया विजय साह शुक्रवार को करीब दो बजे दिन में परसा गांव स्थित अपने ईंट भट्ठा पर बाइक से जा रहे थे। 


इसी दौरान बिहारी और परसा के बीच बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने मुखिया पर गोली चला दी। गोली मुखिया के कमर में लगते हुए निकल गई, जिससे वे घायल होकर खेत मे ही गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 


इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मधवापुर थाने की पुलिस और अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान ने स्थिति का जाएजा लिया। डॉक्टरों ने घायल मुखिया को खतरे से बाहर बताया है। पूरे मामले पर डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने वारदात में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।