ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, आभूषण दुकान से दिनदहाड़े एक करोड़ के जेवरात की लूट

CHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़क

बिहार में बड़ी लूट से हड़कंप, आभूषण दुकान से दिनदहाड़े एक करोड़ के जेवरात की लूट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ के जेवरात लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब आधा दर्ज अपराधियों ने काशी बाजार स्थित पीएन ज्वेलर्स नामक आभूषण की दुकान पर धावा बोल दिया और हथियार के बल पर दुकान के काउंटर में रखे रखे हीरे और सोने के जेवरात को लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट के बाद इलाके के दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था।


इधर, पीड़ित दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। भगवान बाजार थाने की पुलिस, एसआईटी टीम और एसपी संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर दुकान के मालिक से घटना की पूरी जानकारी ली।