ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार में अपराधियों का तांडव, महिंद्रा शोरूम के स्टाफ को दिनदहाड़े मारी गोली

NALANDA : इस वक्त बिहार के नालंदा जिले से खबर आ रही है जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले लखी सिंह की ऊपर ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां चला दिया. जिसमें लखि सिंह को 3 गोली लग

बिहार में अपराधियों का तांडव, महिंद्रा शोरूम के स्टाफ को दिनदहाड़े मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

NALANDA : इस वक्त बिहार के नालंदा जिले से खबर आ रही है जहां अपराधियों ने दिन दहाड़े महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले लखी सिंह की ऊपर ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां चला दिया. जिसमें लखि सिंह को 3 गोली लग गई. 


घटना नालंदा जिले के भागनबीघा थाना इलाके के मोरा तालाब के एन एच की है. जहां अज्ञात अपराधियों ने दिन दहाड़े महिंद्रा शोरूम में काम करने वाले लखी सिंह की ऊपर ताबड़तोड़ एक दर्जन गोलियां चलाया. जिस वक्त यह घटना घटी उसी वक्त रास्ते से गुजर रहे किसी शख्स के द्वारा इस गोलीबारी की घटना को मोबाइल में कैद कर लिया गया. जैसा कि आप देख सकते हैं कि किस तरह से दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश अपराधियों ने सरेआम महिंद्रा शोरूम की ओर जा रही लक्खी सिंह के ऊपर गोलियां चला रहे हैं. हालांकि लक्खी सिंह के द्वारा भी इन दोनों अपराधियों का बड़ी हिम्मत से मुकाबला किया. 


अपराधियों के हाथों में पिस्टल होने के कारण वहां पर मौजूद लोगों ने भी आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाए लेकिन गोलियों के तड़तड़ाहट को सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा जरूर हो गए और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की. भीड़ को देखते हुए अपराधियों ने वहां पर से भागने में ही अपनी भलाई समझी. अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले. बताया जाता है कि लक्खी सिंह रोजाना की तरह अपने घर से काम करने के लिए महिंद्रा शोरूम जा रहे थे. इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है. फिलहाल इस मामले की जांच खुद बीएसपी विधि व्यवस्था कर रहे हैं.

टैग्स