बिहार में आपदा ने ली अबतक 55 लोगों की जान, बढ़ सकती है मृतकों की तादाद

1st Bihar Published by: Updated Wed, 02 Oct 2019 04:54:56 PM IST

बिहार में आपदा ने ली अबतक 55 लोगों की जान, बढ़ सकती है मृतकों की तादाद

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से आई आपदा ने अब तक 55 लोगों की जान ले ली है। बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने बताया है कि सूबे में 55 लोगों की मौत आपदा के कारण हुई है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा दिया जा रहा है। 

आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने कहा है कि सरकार पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने में जुटी हुई है। लक्ष्मेश्वर राय ने कहा है कि बिहार से भारी बारिश का संकट टल चुका है लेकिन अभी मौसम विभाग ने हल्की बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सरकार इसे लेकर अलर्ट में है।