1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2021, 3:59:12 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार के 8 अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है. विभाग की ओर से सीनियर पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है. इस खबर में नीचे पूरी लिस्ट दी हुई है.
रविवार को 8 डीएसपी को पुलिस मुख्यालय ने नई जगहों पर तैनाती की है. बिहार के डीजीपी एसके सिंघल की ओर से जारी आदेश के मुताबिक गोपालगंज के हेडक्वार्टर डीएसपी संतोष कुमार को दानापुर का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है. जबकि पटना रेल डीएसपी मनोज कुमार को बाढ़ का नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है.
विशेष शाखा में तैनात विनोद कुमार रावत को डेहरी ऑन सोन के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. जबकि पटना के एएसपी अजय कुमार पालीगंज के नए डीएसपी होंगे.
एसटीएफ के डीएसपी विनोद कुमार को आरा का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है. जबकि औरंगाबाद के नए डीएसपी मनीष कुमार बनाए गए हैं. संतोष कुमार को अरेराज मोतिहारी का डीएसपी बनाया गया है.
