1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2019, 6:34:38 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने बिहार में 6 ASP का तबादला किया है. भोजपुर जिले के अभियान एसपी नितिन कुमार को कैमूर जिले का अभियान एसपी बनाया गया है. बेगूसराय जिले के अभियान एसपी अमृतेश कुमार को लखीसराय जिले का अभियान एसपी बनाया गया है.
खगड़िया जिले के अभियान एसपी राजकुमार राज को मुंगेर जिले का अभियान एसपी बनाया गया है. जबकि शिवहर जिले के अभियान एसपी विजय शंकर सिंह को मुजफ्फरपुर जिले का नया अभियान एसपी बनाया गया है.
बांका जिले के अभियान एसपी ओम प्रकाश सिंह को गया जिले का नया अभियान एसपी बनाया गया है. जबकि लखीसराय जिले के अभियान एसपी पवन कुमार उपाध्याय को बांका जिले का अभियान एसपी बनाया गया है.
