ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी! 55 साल के शख्स ने नदी किनारे किया गंदा काम, बकरी चराने गई थी पीड़ित बच्ची

GAYA: गया में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 55 साल के शख्स ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित बच्ची गांव के बगीचे में बकरी चरा रही थी, त

बिहार में नाबालिग लड़की के साथ दरिंदगी! 55 साल के शख्स ने नदी किनारे किया गंदा काम, बकरी चराने गई थी पीड़ित बच्ची
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 55 साल के शख्स ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित बच्ची गांव के बगीचे में बकरी चरा रही थी, तभी आरोपी वहां पहुंचा और जबरन उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी शख्स मौके से फरार हो गया। घटना बहेरा ओपी थाना अंतर्गत एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची बकरी चराने के लिए गांव के बाहर नदी किनारे स्थित बगीचे में गई थी। बकरी को बांधकर वह नदी के किनारे खेल रही थी तभी आरोपी कमलदेव महतो वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर पेड़ के पीछे ले गया, जहां उसके साथ जबरन रेप की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया।


किसी तरह से बच्ची घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात आरोपी कमलदेव महतो को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।