1st Bihar Published by: Updated Tue, 01 Oct 2019 07:27:45 PM IST
- फ़ोटो
PATNA : नीतीश सरकार की तरफ से तबादलों का ताबड़तोड़ दौर जारी है। 5 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
यह सभी आईपीएस एएसपी रैंक के हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक हृदय कांत को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सासाराम, अमितेश कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक पूर्वी मुजफ्फरपुर, अम्बरीश राहुल को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आरा, स्वर्ण प्रभात को सहायक पुलिस अधीक्षक पटना और विनीत कुमार को मोतिहारी सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।