Hindi News / news / बिहार में 4 IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए...

बिहार में 4 IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किया गया तैनात

1st Bihar Published by: Updated Jul 18, 2020, 5:57:16 PM

बिहार में 4 IAS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए किया गया तैनात

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में कोरोना के बढ़ते संकट के बीच राज्य सरकार ने बड़ा फैसला किया है. इस वक्त की ताजा खबर प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां राज्य सरकार ने 4 आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति पर भेजा है.


पटना में तीन आईएएस अधिकारियों की तैनाती की गई है. पटना समाहरणालय में कोरोना से रोकथाम के लिए जिन तीन आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. उसमें रोहतास में तैनात नवीन कुमार, नालंदा में तैनात सुमित कुमार और समस्तीपुर में पोस्टेड विक्रम विरकर को पटना समाहरणालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.


इसके अलावा सुपौल में पदस्थापित दीपक कुमार मिश्रा को भागलपुर समाहरणालय में तैनात किया गया है.