1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2019, 6:53:57 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने तीन सीनियर आईपीएस अधिकारियों को प्रमोशन दिया है. 1995 बैच के आईपीएस अफसर सुशील मानसिंह खोपड़े और पंकज कुमार दराद को आईजी से एडीजी के पद पर प्रोन्नति मिली है.
गृह विभाग ने शाहाबाद के डीआईजी राकेश राठी को प्रमोशन देते हुए आईजी बनाया है. 2002 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश राठी अब उप महानिरीक्षक की कोटि से प्रोन्नत होकर पुलिस महानिरीक्षक बन गए हैं. हालांकि विभाग ने अभी उनके पदस्थापन की घोषणा नहीं की है. विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईजी के पद पर उनको प्रोन्नति मिली है.

