1st Bihar Published by: Updated May 16, 2020, 4:07:45 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से एक नई अधिसूचना जारी की गई है. सरकार की ओर से जारी इस इस नए आदेश के मुताबिक बिहार प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है. हाल ही में बीजेपी विधायक अनिल सिंह को कोटा का पास जारी कर सुर्ख़ियों में आये नवादा के पूर्व एसडीओ अन्नू कुमार को पटना में एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. BAS अफसर अन्नू कुमार को कोटा प्रकरण को लेकर सरकार ने सस्पेंड किया था. उसके 15 दिनों के अंदर ही उनके सस्पेंशन को वापस ले लिया गया था.
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी नई अधिसूचना के मुताबिक BAS अफसर अन्नू कुमार को पटना परिवहन विभाग में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें बिहार राज्य पथ परिवहन निगम में पोस्टिंग दी गई है. इसके साथ ही दो पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे दो अन्य अधिकारियों की भी पोस्टिंग की गई है. जमुई के भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहम्मद अतहर कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है.
सरकार की ओर से जो जानकारी दी गई है. उसके मुताबिक जमुई के भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहम्मद अतहर के जगह पर अर्जुन प्रताप चंद्र को भेजा गया है. अर्जुन प्रताप चंद्र दरअसल कटिहार में जिला परिवहन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे. इन दोनों अफसरों को एक दूसरे के स्थान पर भेजा गया है.
