1st Bihar Published by: Updated Nov 25, 2019, 7:26:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 18 IAS अधिकारियों को प्रोमोशन मिला है. सरकार ने प्रोन्नत सभी आईएएस अधिकारियों विभन्न विभागों में जिम्मेदारी मिली है. विशेष सचिव के पद पर अधिकारियों का प्रोमोशन किया गया है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अपर सचिव IAS सुजाता चतुर्वेदी को मुख्य सचिव के पद पर प्रोफॉर्मा प्रोन्नति मिली है.
एससीएस से आइएएस में नियुक्त चार पदाधिकारियों को विशेष सचिव के पद पर अधिकारियों का प्रोमोशन किया गया है. कृषि विभाग के डायरेक्टर, समाज कल्याण विभाग के विशेष सचिव, नार्थ बिहार डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डारेक्टर और श्रम संसाधन विभाग के निदेशक को प्रोमोशन किया गया है.


