Hindi News / news / बिहार में 17 इंस्पेक्टर और 5 दारोगा का ट्रांसफर, कई अधिकारी इधर से...

बिहार में 17 इंस्पेक्टर और 5 दारोगा का ट्रांसफर, कई अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Dec 31, 2019, 10:30:36 PM

बिहार में 17 इंस्पेक्टर और 5 दारोगा का ट्रांसफर, कई अधिकारी इधर से उधर, देखें लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है. बिहार पुलिस के 17 इंस्पेक्टर और 5 दारोगा का ट्रांसफर किया गया है. सेवानिवृति के निकटता के आधार पर अधकारियों का तबादला किया गया है. रिक्ति की उपलब्धता को देखते हुए केंद्रीय स्थापना समिति ने यह फैसला लिया है. रिक्ति नहीं रहने के कारण 5 इंस्पेक्टरों का आवेदन अस्वीकार किया गया है. 


तबादला किये गए अधिकारियों को अपराध इकाई, अपराध अनुसंधान ईकाई, विशेष शाखा और अन्य जिलों में भेजा गया है. कई अधिकारियों को उनके गृह जिले में स्थानांतरण किया गया है. भोजपुर , बक्सर, भागलपुर, मधुबनी और बेगूसराय समेत कई जिलों में इंस्पेक्टर और दारोगा को भेजा गया है.