ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

बिहार: मासूम राधिका का शव मिलने के दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां चार साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई हैं। शनिवार को चार साल की राधिका का शव मिलने के बाद ल

बिहार: मासूम राधिका का शव मिलने के दूसरे दिन भी सड़क पर उतरे लोग, पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां चार साल की बच्ची का शव मिलने के बाद हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई हैं। शनिवार को चार साल की राधिका का शव मिलने के बाद लोगों ने हंगामा शुरू किया था लेकिन पुलिस ने हालात को काबू में कर लिया था। रविवार को गुस्साए लोग फिर से सड़क पर उतर गए और हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन जब लोग नहीं मानें तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया और हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।


दरअसल, काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा नुनफर टोला की राधिका कुमारी कुछ दिन पहले घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी। मृतक बच्ची राधिका अपनी मां के साथ छठ का पर्व मनाने के लिए सिल्लीगुड़ी से अपने मामा के घर आई थी। छठ के बाद उन्हे वापस सिलीगुड़ी लौटना था लेकिन इसी बीच राधिका सामान खरीदने दुकान गई और अचानक गायब हो गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजन थाने पहुंचें और राधिका की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था।


पुलिस राधिका को तलाश कर ही रही थी कि इसी बीच शनिवार को जकरिया कॉलोनी उसका शव बरामद हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्ची के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।


रविवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को राधिका का शव सौंप दिया। इसके बाद एक बार फिर से लोग आक्रोशित हो गए और गुस्साए लोगों ने अघोरिया बाजार चौक को पूरी तरह जाम कर आगजनी शुरू कर दी। इस दौरान जमकर उत्पात मचाया गया। हंगामे की जानकारी मिलते ही काजी मोहम्मदपुर और सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पहले लोगों को समझाया लेकिन जब लोग नहीं माने तो लाठीचार्ज कर प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। परिजनों ने पुलिस पर दो लाख रुपए लेकर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।