ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: मैरेज हॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, एक महिला समेत 2 गिरफ्तार, 4 महिलाओं को भी छुड़ाया गया

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट व मैरेज हॉल में करीब एक महीने से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब

बिहार: मैरेज हॉल में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, एक महिला समेत 2 गिरफ्तार, 4 महिलाओं को भी छुड़ाया गया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN: मोतिहारी के मेहसी थाना क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट व मैरेज हॉल में करीब एक महीने से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जब छापेमारी की तब इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से संचालिका और एक शख्स को गिरफ्तार किया वही चार महिलाओं को भी छुड़ाया गया।


गिरफ्तार संचालिका से जब पुलिस ने पूछताछ की तब कृष्णा देवी ने बताया कि एक महीने से वह रेस्टोरेंट चला रही है। महिला का चकिया में स्वीट्स की दुकान है। इस रेस्टोरेंट में उसका मिठाई का कारखाना भी चल रहा था। गांव की गरीब महिलाओं को पैसे का लालच देकर वह यहां लाती थी और धंधा करवाती थी। 


वही चकिया एसडीपीओ ने बताया कि जब इस बात सूचना उन्हें मिली तब मेहसी बीडीओ और थानाध्यक्ष के साथ छापेमारी की गई। जहां से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है। वहीं इस धंधे में लिप्त चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है। हालांकि इस दौरान होटल संचालक सतेंद्र सहनी और अमरजीत सहनी मौके से भागने में सफल रहा। अब पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।