ब्रेकिंग
RJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशRJD की टिकट पर बांकीपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगी रेखा गुप्ता, बोलीं...बीजेपी से त्रस्त हो गई है जनताप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाश

बिहार से बड़ी खबर: महिला ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, मां और दो लड़कियों की मौत; तीसरी की हालत नाजुक

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी की

बिहार से बड़ी खबर: महिला ने तीन बेटियों के साथ खाया जहर, मां और दो लड़कियों की मौत; तीसरी की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से आ रही है, जहां एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खा लिया। इस घटना में महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया रेफर कर दिया है। घटना मलाही थाना क्षेत्र के ममरखा गांव की है। 


मृतकों की पहचान भोला राम की 33 वर्षीय पत्नी सुगावती देवी, सात साल की ज्वाला कुमारी  और पांच साल की परी कुमारी के रूप में हुई है। वहीं 13 वर्षीय उजाला कुमारी की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था। वही कुछ बात को लेकर पति पत्नी के बीच मारपीट भी हुई थी। जिसके बाद महिला को गुस्सा आया और उसने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर लिया।


दिल दहला देने वाली घटना में मां और दो बेटियों की मौत हो गई जबकि तीसरी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भोला राम बहुत गरीब आदमी है। उसकी चार बेटियां थीं। किसी तरह मजदूरी कर वह अपने परिवार को चला रहा था। ग़रीबी और आर्थिक तंगी की वजह से उसका और उसकी पत्नी में अक्सर झगड़ा होते रहता था।


खेत से मजदूरी कर वह घर लौटा ही था, तभी किसी बात को लेकर भोला राम और उसकी पत्नी सुगावती देवी में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने के बाद भोला राम जैसे ही घर से बाहर निकला, उसकी पत्नी सुगावती देवी ने घर में रखे कीटनाशक दवा को खुद तो खाया ही, साथ ही साथ अपनी तीनों बेटियों को भी खिला दिया। किसी तरह इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को हो गई। आननफानन में उन लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्ट- सोहराब आलम