ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...

बिहार: लूट में नाकाम बदमाशों ने बैंक में लगाई आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की है। यहां लूट में विफल अपराधिय

बिहार: लूट में नाकाम बदमाशों ने बैंक में लगाई आग, 50 लाख की संपत्ति जलकर राख
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: खबर मुजफ्फरपुर से है, जहां बैंक लूटने पहुंचे बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया है। घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की है। यहां लूट में विफल अपराधियों ने बैंक को आग के हवाले कर दिया। अगलगी में इस घटना में करीब 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। लाख कोशिशों के बावजूद बदमाश बैंक से कैश लूटकर नहीं ले जा सके।


इस दौरान लुटेरों ने बैंक से सटे पंचायत भवन में चोरी की कोशिश की, लेकिन यहां भी उन्हे सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों ने बैंक से धुआं निकलते देखा तो घटना की जानकारी स्थानीय मोतीपुर पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 


पूरे मामले पर बैंक के अधिकारियों ने बताया कि बैंक में रखे 7 लाख रुपए तो सुरक्षित हैं लेकिन आग लगने से 50 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दे दी गई है। इधर, पंचायत सचिव ने बदाता कि बदमाश पंचायत कार्यालय में रखे गोदरेज का ताला तोड़कर कई जरूरी कागजात लेकर चले गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन मे जुट गई है।