ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : लड़की का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे थे 5 लड़के, महीनों तक होटल के कमरे में बनाते रहे हवस का शिकार

SHEKHPURA : शेखपुरा में एक युवती के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब पुलिस ने एक होटल के कमरे से लड़की और उसके साथ दो लड़कों को गिरफ्तार किया। बीते सो

बिहार : लड़की का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल कर रहे थे 5 लड़के, महीनों तक होटल के कमरे में बनाते रहे हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEKHPURA : शेखपुरा में एक युवती के यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला तब सामने आया जब पुलिस ने एक होटल के कमरे से लड़की और उसके साथ दो लड़कों को गिरफ्तार किया। बीते सोमवार को पुलिस ने शहर के पॉश इलाके में स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया था। दरअसल, दोनों लड़के युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से उसका यौन शोषण कर रहे थे। ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने लड़की ने फोन कर पुलिस को होटल में बुलाया था।


मामले का खुलासा करते हुए एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि युवती के यौन शोषण के मामले में पुलिस ने दोनों लड़कों को शहर के बंगाली पर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार चंदन कुमार और लक्ष्मण यादव युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे और उसका यौन शोषण कर रहे थे। पीड़ित लड़की ने दो नामजद समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवकों में से एक युवती को झांसा देकर सिनेमा रोड स्थित होटल के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया और लड़की की जानकारी के बिना दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। इसके बाद लड़की के अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लड़का और उसके चार अन्य साथी लड़की का यौन शोषण करते रहे।


ब्लैकमेलिंग की जाल में फंसी लड़की ने थक हारकर सोमवार को होटल से ही पुलिस को फोन कर दिया और अपनी आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए होटल में छापेमारी कर दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने मामले में शामिल तीन आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।