ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : कुख्यात काजल यादव उर्फ कंपनी की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व को लेकर मर्डर की आशंका

DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां कुख्यात अपराधी काजल यादव उर्फ कंपनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कुशेश्वरस्थान के तिलकेशर ओपी क्षेत्र के बुढ़िया शु

बिहार : कुख्यात काजल यादव उर्फ कंपनी की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व को लेकर मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA : इस वक्त की बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है, जहां कुख्यात अपराधी काजल यादव उर्फ कंपनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना कुशेश्वरस्थान के तिलकेशर ओपी क्षेत्र के बुढ़िया शुकरती गांव के पास की है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारताद से इलाके में हड़कंप मच गया। 


बताया जा रहा है कि सहरसा के धनौजा सुखासन गांव निवासी सत्तो यादव के पुत्र कुख्यात काजल यादव उर्फ कंपनी की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के इस वारदात के पीछे आपसी वर्चस्व को कारण माना जा रहा है। करीब एक साल पहले काजल यादव उर्फ कंपनी के पिता की भी अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।


इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काजल यादव उर्फ कंपनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने पूरे मामले का जल्द ही खुलासा कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।