ब्रेकिंग
BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांट

बिहार को मिले 7 नए IPS अधिकारी : पांच के पास इंजीनियर की डिग्री, इन जिलों में करेंगे ट्रेनिंग

PATNA : बिहार पुलिस में आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। राज्य को सात नए आइपीएस अधिकारी मिले हैं। इनमें 2020 बैच के तीन और 2021 बैच के चार आइपीएस अधिकारी हैं। सात आईपीएस में

बिहार को मिले 7 नए IPS अधिकारी : पांच के पास इंजीनियर की डिग्री, इन जिलों में करेंगे ट्रेनिंग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस में आईपीएस अधिकारियों की संख्या बढ़ गई है। राज्य को सात नए आइपीएस अधिकारी मिले हैं। इनमें 2020 बैच के तीन और 2021 बैच के चार आइपीएस अधिकारी हैं। सात आईपीएस में तीन महिला अधिकारी हैं। इनमें 2020 बैच के तीन अधिकारी, जबकि 2021 बैच के चार अधिकारी शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि, इन सात आईपीएस में से पांच अधिकारियों के पास इंजीनियर की डिग्री है। जिनमें से तीन ने आईआईटी से अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। 


दरअसल, बिहार कैडर को सात नए आईपीएस अधिकारी मिलें हैं। इन अधिकारियों को अब 29 सप्ताह का व्यावहारिक ट्रेनिंग दिया जाएगा। इसको लेकर इनलोगों के बीच जिले का आवंटन कर दिया गया है। अपने ट्रेनिंग के दौरान सभी प्रशिक्षु अधिकारी पुलिस के काम करने के तरीके को जान लेंगे। इससे संबंधित निर्देश पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दिया गया है। इससे पहले ये सभी आईपीएस अधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात भी किया है।  


मिली जानकारी के अनुसार,इन सात नवनियुक्त आइपीएस अधिकारियों में 2020 बैच के शिखर चौधरी को सारण, अपराजिता को भागलपुर और वैभव चौधरी को पूर्वी चंपारण जिला आवंटित किया गया है। वहीं, 2021 बैच की सोनाक्षी सिंह को पटना, भानु प्रताप सिंह को नालंदा, परिचय कुमार को मुंगेर, जबकि दीक्षा को सीतामढ़ी जिला आवंटित किया गया है।


आपको बताते चलें कि, इन सात आईपीएस अधिकारियों की लिस्ट में शामिल एक अधिकारी शिखर चौधरी मूल रूप से बिहार के ही रहने वाले हैं। उन्होंने आइआइटी पटना से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हरियाणा की अपराजिता ने आइआइटी मुंबई से केमिकल इंजीनियर से पढ़ाई की है। राजस्थान के वैभव चौधरी ने जयपुर से मैटेरियल इंजीनियरिंग में डिग्री ली है। इसके साथ ही परिचय कुमार भी बिहार के ही है। ये सूचना विज्ञान में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री ली है।