ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 46.07 फीसदी मतदान, नक्सल प्रभावित बूथों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु), नवादा और जमुई (सु) संसद

बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक 46.07 फीसदी मतदान, नक्सल प्रभावित बूथों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण में बिहार की 4 लोकसभा सीटों पर आज मतदान की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। पहले चरण के मतदान में औरंगाबाद, गया (सु),  नवादा और जमुई (सु) संसदीय सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ था। भीषण गर्मी और लू के बीच बड़ी संख्या में मतदाता कतार में लगकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक ही मतदान करने की इजाजत थी। जबकि सामान्य बूथों पर शाम 6 बजे तक मतदान जारी रहेगा।  


राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक शाम 5 बजे तक बिहार की चार सीटों पर कुल 46.32 फीसदी वोट पड़े हैं। औरंगाबाद में शाम 5 बजे तक 49.95 फीसदी, गया में 5 बजे तक 48.54 प्रतिशत, नवादा में 5 बजे तक 40.02 फीसदी और जमुई में शाम 5 बजे तक 47.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। शाम 5 बजे तक बिहार की इन चारों सीटों पर कुल 46.32 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।


इससे पहले सुबह 11 बजे तक बिहार की चार लोकसभा सीटों पर 16.63 फीसदी वोट पड़े थे। औरंगाबाद में सुबह 11 बजे तक 15.04 , गया में 11 बजे तक 14.50 , नवादा में 17.65 और जमुई में 19.33 फीसदी मतदान हुआ था। सुबह 11 बजे तक कुल वोट प्रतिशत 16.63 दर्ज किया गया था। 


बता दें कि बिहार में शुक्रवार को चार लोकसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। जमुई, गया, औरंगाबाद और नवादा में मतदान केंद्र पर लंबी कतारें देखने को मिली। इन सीटों पर करीब छह हजार बूथ संवेदनशील बूथ की श्रेणी में शामिल हैं। यहां सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गए हैं। बिहार की चार लोकसभा सीटों पर कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जमुई में चिराग पासवान की पार्टी से उनके जीजा अरुण भारती और आरजेडी की अर्चना रविदास के बीच सीधी टक्कर दिख रही है।


वहीं, गया में एनडीए से जीतनराम मांझी और आरजेडी के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य लड़ाई हैं। वहीं नवादा में भाजपा के विवेक ठाकुर और आरजेडी के श्रवण कुशवाहा आमने-सामने हैं। औरंगाबाद से बीजेपी के सुशील सिंह और आरजेडी के अभय कुशवाहा के बीच सीधी टक्कर है। वहीं सभी सीटों पर कई निर्दलीय उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।

टैग्स