ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : खेत में मिली युवक की लाश, शादी में शामिल होने घर से निकला था

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के एक तरफ जहां सुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष भी हमलावर है। ताज़ा खबर सीवान से है, जहां एक युवक

बिहार : खेत में मिली युवक की लाश, शादी में शामिल होने घर से निकला था
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : बिहार में बढ़ते अपराध के एक तरफ जहां सुशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर विपक्ष भी हमलावर है। ताज़ा खबर सीवान से है, जहां एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। युवक की पहचान जीबी नगर थाना इलाके के सिकंदरपुर रामेश्वर महतो के बेटे गोलू कुमार के तौर पर हुई है। 


शव मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों ने गला रेत कर गोलू की हत्या की है। गोलू कल यानी गुरुवार की शाम से ही लापता था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी तलाशने पर भी उसका कोई ठिकाना नहीं मिला।  


आज सुबह गांव के ही गेंहू के खेत में लापता गोलू के शव को देखा गया। परिजनों को इसकी जानकरी दी गई। जिसके बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। गोलू के गले पर गहरा निशान बना हुआ है। जिससे देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। स्थानीय लोगो का कहना है कि हत्या कहीं और की गई है और शव को गांव में ही गेहूं के खेत में फेका गया है। 


उधर, परिजनों के मुताबिक गोलू रात में गांव के ही एक शादी समारोह में शामिल होने गया था लेकिन देर तक तक घर वापस नही लौटा। ग्रामीणों ने बताया कि गोलू का शव घर से कुछ ही दूरी पर मिला है। परिजनों ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।