ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: खेल-खेल में छोटे भाई से चली गोली, पास बैठे बड़े भाई की चली गई जान

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां खेल-खेल में एक युवक की जान चली गई। घर के अंदर रखे अवैध पिस्टल से छोटा भाई खेल रहा था, तभी पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली बड़े भाई को जा लगी। आन

बिहार: खेल-खेल में छोटे भाई से चली गोली, पास बैठे बड़े भाई की चली गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: खबर कैमूर से आ रही है, जहां खेल-खेल में एक युवक की जान चली गई। घर के अंदर रखे अवैध पिस्टल से छोटा भाई खेल रहा था, तभी पिस्टल का ट्रिगर दब गया और गोली बड़े भाई को जा लगी। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। घटना भभुआ थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 की है।


मृतक बच्चे की पहचान सासाराम के कबीरगंज निवासी मुन्ना साह के 12 साल के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही गोली अपने नाना के घर आया था। सभी लोग दूसरे काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गोलू और उसका छोटा भाई बिगन मामा के कमरे में पहुंचे। गोली के मामा के कमरे में तकीया के नीचे लोडेड पिस्टल रखा था। बिगन पिस्टल से खेल रहा था इसी दौरान गोली चल गई जो गोलू के पेट में जा लगी।


गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग आनन फानन में मौके पर पहुंचे और गोलू को खून से लथपथ पाया। परिजन गोली को अस्पताल लेकर भागे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही गोली ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन इससे पहले ही परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस फरार हुए परिवार के लोगों को तलाश कर रही है।