ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

नवादा में नाइट कर्फ्यू के दौरान मर्डर, अपराधियों ने एक महिला को मौत के घाट उतारा

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई है. नाइट कर्फ्यू के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक मह

नवादा में नाइट कर्फ्यू के दौरान मर्डर, अपराधियों ने एक महिला को मौत के घाट उतारा
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : बिहार के नवादा जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई है. नाइट कर्फ्यू के दौरान इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. इस बड़ी घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक महिला के घर में कोहराम मचा है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र की है, जहां बुधौली गांव में शौच करने गई एक महिला की बदमाशों ने हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि किसी धारदार हथियार से काटकर महिला को मौत के घाट उतारा गया है. जानकारी मिली है कि महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे लेकिन तब तक उसकी जान चली गई थी. हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 


मृतक महिला की पहचान टीपू रजक की 55 वर्षीय पत्नी शुशीला देवी के रूप में कई गई है. मृतक महिला के बेटा ने बताया कि उसकी मां शौच के लिये गई थी.  शौच के बाद लौट कर चापाकल के पास हाथ पैर धो रही थी. तभी किसी ने पीछे से तेजधार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. 


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्पिटल में शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस अभिरक्षा में मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता