ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार: DIG ने महिला डॉक्टर के साथ की बदसलूकी! नशे की हालत में फायदा उठाने की कोशिश

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर बड़ी तेजी से टूट रहा है. सूबे में संक्रमण का प्रकोप तेज रफ़्तार से फैल रहा है. इसी बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. ताजा

बिहार: DIG ने महिला डॉक्टर के साथ की बदसलूकी! नशे की हालत में फायदा उठाने की कोशिश
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का कहर बड़ी तेजी से टूट रहा है. सूबे में संक्रमण का प्रकोप तेज रफ़्तार से फैल रहा है. इसी बीच डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की भी ख़बरें सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां एक महिला डॉक्टर ने डीआईजी के ऊपर नशे की हालत में बदसलूकी करने का आरोप लगाया है. इस घटना को लेकर महिला ने शिकायत दर्ज कराई है.


पीड़िता महिला डॉक्टर ने केंद्रीय बल के डीआईजी के खिलाफ की है. मामला सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने जांच का आदेश भी दे दिया है. मुजफ्फरपुर के कंपोजिट हॉस्पिटल में तैनात लेडी डॉक्‍टर ने मुजफ्फरपुर रेंज डीआईजी सुरिंदर प्रसाद मुजफ्फरपुर के खिलाफ नशे की हालत में बार-बार फोन करके अभद्रता करने का आरोप लगाया है.


बिहार: DIG ने महिला डॉक्टर के साथ की बदसलूकी! नशे की हालत में फायदा उठाने की कोशिश


इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है. महिला डॉक्टर का कहना है कि डीआईजी नशे की हालत में उसे बार-बार फोन करते हैं और अनुचित फ़ायदा उठाने की कोशिश करते हैं. इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. इसकी जानकारी सीआरपीएफ ने दी है.


बिहार: DIG ने महिला डॉक्टर के साथ की बदसलूकी! नशे की हालत में फायदा उठाने की कोशिश


इस मामले को लेकर सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया कि "आरोप है कि सुरिंदर प्रसाद ने देर रात बार-बार कॉल किए और कथित रूप से नशे की हालत में अनुचित तरीके से उनके निवास स्थान पर गए. तथ्यों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं और कसूरवार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी."


सीआरपीएफ  प्रवक्ता ने कहा कि बल अपनी महिला कर्मियों को सुरक्षित वातावरण मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है और बदसलूकी के खिलाफ उसकी कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है.