ब्रेकिंग
4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची बिहार के विश्वविद्यालयों में मिशन मोड में होगा बकाया वेतन और सेवानिवृत्ति लाभ का भुगतान, राज्यपाल ने तय की समय-सीमा

बिहार : RTI कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भूना

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है जहां RTI कार्यकर्ता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच

बिहार : RTI कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सामने आ रही है जहां RTI कार्यकर्ता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है. बताया जा रहा है कि RTI कार्यकर्ता को अपराधियों ने ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी हैं. 


घटना पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान 46 वर्षीय RTI कार्यकर्ता विपिन अग्रवाल के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घटना थाना क्षेत्र के हरसिद्धि ब्लॉक गेट पर हुई. अग्रवाल घर से ब्लॉक ऑफिस किसी काम से गए थे. इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अग्रवाल को चार गोली लगी थी. 


मामले की सूचना पर पहुंची हरसिद्धि थाना पुलिस ने विपिन अग्रवाल को मौके से उठाकर मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि रास्ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


वहीं, घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया जाएगा.

टैग्स