Hindi News / news / RLJP कार्यालय में झंडारोहण, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने फहराया झंडा

RLJP कार्यालय में झंडारोहण, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने फहराया झंडा

1st Bihar Published by: Updated Jan 26, 2022, 12:24:00 PM

RLJP कार्यालय में झंडारोहण, प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने फहराया झंडा

- फ़ोटो

PATNA : 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार में सभी सरकारी कार्यालयों और राजनीतिक पार्टियों के कार्यालयों पर झंडा फहराया जा रहा है. इस अवसर पर लोजपा कार्यालय में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां लोजपा अध्यक्ष प्रिंस राज ने झंडा तोलन किया.


इस अवसर पर लोजपा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा भी मौजूद थे. छात्र संघ के नेता आकाश यादव और समस्त रा लोजपा नेता मौजूद थे. साथ ही इस अवसर पर बिहार वासियों को बधाई और शुभकामनायें दी. वहीं 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर बुधवार को पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने ठीक नौ बजे ध्वजारोहण किया. उनके साथ समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी समेत सांसद, मंत्री, विधायक, विधान परिषद, विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी मौजूद हैं.


तिरंगा फहराने के बाद सीआईएसएफ, एसएसबी, सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल, बिहार विशेष सशस्त्र बल, एसटीएफ, होमगार्ड शहरी और होमगार्ड ग्रामीण के जवानों ने परेड किया. अलग-अलग परेड करने के बाद सभी टुकड़ियां अपने-अपने निर्धारित स्थान पर कदम से कदम मिलाकर लौट गईं.