Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bhojpur News: बड़हरा से 5000 तीर्थयात्रियों को भेजने के संकल्प की नई कड़ी, अजय सिंह ने बलुआ से जत्था किया रवाना Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar Politics: युवा चेतना प्रमुख रोहित कुमार सिंह का लालू यादव पर बड़ा हमला, राहुल गांधी के समर्थन को बताया बिहार का अपमान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar News: बिहार में मां और दो बेटियों की दर्दनाक मौत, तालाब में डूबने से गई तीनों की जान Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘देश में वोट की चोरी कर बनाई जा रही सरकार’ सासाराम की जनसभा में बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर Bihar Politics: ‘जन सुराज के डर से राहुल गांधी को करनी पड़ रही यात्रा, टेंशन में NDA’ समस्तीपुर में बोले प्रशांत किशोर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Fri, 11 Aug 2023 06:57:11 AM IST
- फ़ोटो
PATNA : बिहार की राजधानी पटना सहित सभी जिलों में बारिश का सिस्टम फिर से एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून का प्रभाव 14 अगस्त तक सूबे में बने रहने का पूर्वानुमान है। शुक्रवार को पटना समेत जहानाबाद, गया, औरंगाबाद में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कैमूर, बक्सर, रोहतास में अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा होते हुए मिजोरम की ओर प्रभावी है। इनके प्रभाव से मानसून का प्रभाव कुछ दिनों तक बिहार में बना रहेगा। गुरुवार को चंपारण के चटिया में सर्वाधिक वर्षा 262.0 मिमी दर्ज की गई। हलांकि, राजधानी में दिन में धूप निकली जिससे उमस की स्थिति रही। लेकिन, इसके बाद भी कई जिलों में दिन में सूरज की बादलों के साथ लुकाछिपी बनी रही।
वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 अगस्त से प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम तापमान में आंशिक वृद्धि होगी। 34.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं राजधानी का अधिकतम तापमान में 4.4 डिग्री वृद्धि के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी को छोड़ सभी शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि आई है। पटना के अधिकतम तापमान में साढ़े तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आपको बताते चलें कि, बीते 24 घंटों के दौरान चंपारण के चटिया में 262.0 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं गोपालगंज के बरौली में 160.2 मिमी, पश्चिम चंपारण के नौतन में 157.6 मिमी, मुजफ्फरपुर के रेवाघाट में 153.8 मिमी, पूर्वी चंपारण के पताही में 110.2 मिमी, गोपालगंज के कटिया में 102.4 मिमी, दरभंगा के बेनीबाद में 100.0 मिमी, मुजफ्फरपुर में 92.8 मिमी, मोतिहारी में 90.0 मिमी, हाजीपुर में 80.0, समस्तीपुर में 67.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।