Hindi News / news / गोपालगंज में 4 बेटियों के साथ तालाब में कूदी मां, 2 बच्चियों की...

गोपालगंज में 4 बेटियों के साथ तालाब में कूदी मां, 2 बच्चियों की मौत

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Jul 24, 2021, 10:43:00 AM

गोपालगंज में 4 बेटियों के साथ तालाब में कूदी मां, 2 बच्चियों की मौत

- फ़ोटो

GOPALGANJ : गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में एक मां अपनी चार बेटियों के साथ तालाब में कूद गई. तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई जबकि एक बच्ची लापता बताई जा रही है. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. 


घटना कटेया थाना क्षेत्र के कोलरही गांव की है. कोलरही के रहने वाले असलम अंसारी की पत्नी नूरजहां खातून परिवारिक कलह के कारण तंग आकर अपने चार बेटियों को लेकर गौरा स्थित तालाब में कूद गई. बच्चों के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े किसी तरह एक बच्ची और महिला को बचाया जा सका है. जबकि दो बेटियों के शव बरामद हुए हैं.


अभी भी एक बच्ची लापता बतायी जा रही है. कटेया के थानाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे पुलिस की सुरक्षा में महिला का इलाज कराया जा रहा है. इस मामले की छानबीन की जा रही है. एक लापता लड़की की तलाश की जा रही है.