ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar News: पटना में 50 लाख की लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने रुद्र सेना के संचालक नितेश ठाकुर को मास्टरमाइंड बताया। छापेमारी में लूटा गया सामान बरामद हुआ और एक आरोपी गिरफ्तार किया गया।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र में हुई 50 लाख रुपये के मोटर, पंखा और तार की बड़ी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। 


इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड सुगौली के सुगांव का निवासी नितेश ठाकुर निकला है, जो रुद्र सेना के नाम से एक संगठन का संचालन करता था। पुलिस की जांच में नितेश ठाकुर के साथ उसके गांव के तीन अन्य सहयोगियों के नाम भी उजागर हुए हैं, जो इस आपराधिक साजिश में सक्रिय रूप से शामिल थे। 


मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के कड़े निर्देश पर स्थानीय पुलिस और पटना पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया, जिसके तहत सुगौली माई स्थान क्षेत्र में छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पप्पू सर्राफ के घर से लूटा गया भारी मात्रा में सामान बरामद कर लिया गया है। 


पुलिस ने मौके से पप्पू सर्राफ के बेटे को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है। इस मामले में सुगौली थाना क्षेत्र के नितेश ठाकुर और पप्पू सर्राफ समेत गिरोह के कई अन्य रसूखदार चेहरों की संलिप्तता सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता