ब्रेकिंग
खेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीखेत में मिले सोने के गहने, हिस्सेदारी को लेकर विवाद, लीज पर जमीन लेने के लिए मची होड़बिहार के 30 हजार भूमिहीन परिवारों को जमीन देगी सरकार, इस दिन मिलेगा प्रमाण-पत्र; सभी जिलों को निर्देश जारीबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांगशिक्षा विभाग में DPO प्रतिनियुक्ति का बड़ा खेल ! सारण ही नहीं मोतिहारी डीपीओ भी 4 सालों से हैं 'डेपूटेशन' पर, तबादला के बाद फिर से पूर्वी चंपारण में करा ली थी वापसी, खुलासे के बाद उठे गंभीर सवाल ‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझी

Bihar News: बिहार के छात्र का राजस्थान में कुएं से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

SAHARSA: बिहार के सहरसा के रहने वाले बी-फॉर्मा के छात्र का राजस्थान में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। छात्र का शव कॉलेज से पांच सौ गज की दूरी पर स्थित कुएं से बरामद

Bihar News: बिहार के छात्र का राजस्थान में कुएं से मिला शव, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार के सहरसा के रहने वाले बी-फॉर्मा के छात्र का राजस्थान में शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। छात्र का शव कॉलेज से पांच सौ गज की दूरी पर स्थित कुएं से बरामद होने के बाद परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। 


दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी प्रभाष कुमार पोद्दार के 19 वर्षीय बेटे निर्भय राज का शव कॉलेज से पांच सौ गज की दूरी पर स्थित एक कुंए से मिलने के बाद सनसनी फ़ैल गई है। सहरसा का रहनेवाला निर्भय राज ओर मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार चितौड़गढ़ राजस्थान के बी फार्मा का छात्र था। छात्र के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम फ़ैल गया है।


छात्र के पिता प्रभाष कुमार पोद्दार ने बताया कि अगस्त 2024 में वह कॉलेज में नामांकन लेने के बाद छात्रावास में रह कर पढ़ाई करता था। 10 नवंबर को सुबह सात बजे मेरे मोबाइल पर हॉस्टल वार्डन का कॉल आया कि आपका लड़का हॉस्टल से गायब है। हमलोग अपने स्तर से खोजबीन कर रहे हैं जबकि उससे पहले ही निर्भय ने अपनी मां ओर चाची से फोन पर बात किया था। उसके बाद जानकारी दी गई कि उसका शव कुंए से मिला है।


उन्होंने कहा कि आखिर कैसे उनका बेटा हॉस्टल से बाहर निकला, यह जांच का विषय है जबकि किसी को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निर्भय की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि वह खुद कॉलेज और हॉस्टल देख कर आए हैं। आखिर दस बजे रात से हॉस्टल से गायब होने की बात कही जा रही है लेकिन हॉस्टल से किसी को बाहर नहीं जाने दिया जाता है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और सरकार से मामले की जांच कर कारवाई की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता