ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बक्सर में मर्डर, हत्यारे के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में सोमवार को बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी. बताया जा रहा है आपसी विवाद में चाचा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और उसने गोली मारकर अपने भतीजे को

बक्सर में मर्डर, हत्यारे के घर से भारी मात्रा में हथियार और गोली बरामद
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार के बक्सर जिले में सोमवार को बदमाशों ने एक शख्स की हत्या कर दी. बताया जा रहा है आपसी विवाद में चाचा ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और उसने गोली मारकर अपने भतीजे को मौत के घाट उतार दिया. वारदात के बाद हत्यारे के घर छापेमारी करने पहुंची बक्सर पुलिस की टीम ने भारी मात्रा में आधुनिक हथियार और गोलियां बरामद की. 


वारदात बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र की है, जहां खोचरिह गांव में आपसी विवाद में चाचा ने भतीजे को गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी के घर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में हथियार का जखीरा बरामद किया. जानकारी मिली है कि खोचरिहा गांव के रहने वाले प्रभुनाथ राय और शंभू शरण राय के बीच में गेहू बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी. गोलीबारी में प्रभुनाथ राय का बेटा राजू कुमार (25) मारा गया. 


इस बड़ी वारदात के बाद खोचरिह गांव पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी शंभू शरण राय के घर छापेमारी की और आधा दर्जन हथियार बरामद किया. डीएसपी गोरख राम ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर प्रभु नाथ राय और शंभू शरण राय के बीच विवाद हुआ था. जिसमें गोली चली गोली लगने से राजू राय की मौत हो गई. पुलिस ने छापेमारी करते हुए शंभू शरण राय के घर से दो राइफल, एक दो नाली मऊजर,  एक दो नाली बंदूक और एक पिस्टल के साथ भारी मात्रा में गोली बरामद किया है. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

टैग्स