ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म! दिनदहाड़े SBI के अधिकारी को मारी गोली, फायरिंग से दहला इलाका

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी को गोली मारकर फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फा

बिहार के अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म! दिनदहाड़े SBI के अधिकारी को मारी गोली, फायरिंग से दहला इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एक अधिकारी को गोली मारकर फरार हो गए। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से ड़क्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घटना करताहां थाना क्षेत्र के चांदी धनुषी की है।


अपराधियों की गोली से घायल बैंककर्मी की पहचान SBI के फिल्ड ऑफिसर अमर ज्योति के रूप में हुआ है, जो वैशाली के लालगंज शाखा में तैनात हैं। मंगलवार को अमर ज्योति अपने घर काजीपुर थाना क्षेत्र के भतन्डी गांव  से बाइक पर सवार होकर लालगंज जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अमर ज्योति को दो गोलियां दागने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल बैंककर्मी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मौके पर पहुंचे सदर एसटीपीओ ओम प्रकाश और करताहा थाने की पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता