1st Bihar Published by: Updated Jul 22, 2020, 7:11:01 AM
- फ़ोटो
PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है. ऐसे में हॉस्पिटलों में जगह कम पड़ गया है. जिससे मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है. जिला के सदर हॉस्पिटल में भी जगह नहीं बचा है. ऐसे मे सरकार ने फैसला लिया है कि अब बिहार के सभी अनुमंडल हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों का इलाज शुरू किया जाए.
सीएम ने नीतीश कुमार के निर्देश पर जल्द ही अनुमंडल हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था करने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है. इसके लिए संबंधित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशिक्षण शुरू हो गई है.
दबाव कम करने की कोशिश
सरकार की कोशिश की है कि अगर अनुमंडल हॉस्पिटल में इलाज शुरू हो जाएगा तो कोविड हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेजों में कोरोना संक्रमितों का दबाव कम हो जाएगा और मरीजों को भी स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिल जाएगा. इसको लेकर मुख्य सचिव दीपक कुमार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की मंगलवार को हुई बैठक में इससे संबंधित आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग दिया गया है.