ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: गल्ला कारोबारी से लूट की कोशिश, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को ठेंगे पर रखते हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों एक गल्ला कारोबारी से लूटपाट की कोशिश की है। कारोबारी

बिहार: गल्ला कारोबारी से लूट की कोशिश, लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश पुलिस को ठेंगे पर रखते हैं। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां बाइक सवार अपराधियों एक गल्ला कारोबारी से लूटपाट की कोशिश की है। कारोबारी द्वारा शोर मचाने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के अन्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि सराय थाना अंतर्गत हाट रोड सराय स्थित दुकान में गल्ला कारोबारी लखींद्र साह बैठकर काम कर रहे थे, तभी बाइक सवार दो बदमाश दुकान में घुसे और पिस्टल के बल पर कारोबारी से लूटपाट की कोशिश करने लगे। कारोबारी द्वारा शोर मचाने के बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और एक बदमाश को धर दबोचा जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है और फरार हुए दूसरे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों अपराधियों की तस्वीर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके के लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता