ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार: कारोबारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे शातिर चोर; कार-बाइक का इंजन और टायर भी खोल ले गए

SAHARSA: सहरसा में इन दिनों चोरों का उत्पात बढ़ गया है। शातिर चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है। इस बार चोरों ने एक कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। च

बिहार: कारोबारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति ले भागे शातिर चोर; कार-बाइक का इंजन और टायर भी खोल ले गए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में इन दिनों चोरों का उत्पात बढ़ गया है। शातिर चोर वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे है। इस बार चोरों ने एक कारोबारी के बंद घर को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने घर में रखे कैश और कीमती सामानों की चोरी तो की ही, इसके साथ ही गराज में लगी कार और बाइक का इंजन और टायर भी खोल ले गए। घटना सदर थाना क्षेत्र के कोशी चौक की है।


बताया जा रहा है कि मकान मालिक रंजन सिंह जो कि पटना में व्यवसाय करते हैं, पिछले फरवरी से अपने इस मकान को बंदकर पटना चले गए थे। जब वे वापस सहरसा आए तो उन्होंने देखा कि उनके मकान में किसी और का ताला लगा हुआ है। मकान मालिक को इस बात का अंदेशा हुआ कि कुछ गड़बड़ है। ताला तोड़कर जब वे अंदर गए तो देखा कि घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। गोदरेज का अलमारी टूटा हुआ था, जिसमें से कई कीमती सामान गायब थे।


चोरों ने बारीकी से घर के अंदर कीमती सामानों को चुराया था। चोरी हुए सामानों में आभूषण, नकदी, और अन्य बहुमूल्य सामान शामिल हैं। पीड़ित ने करीब पांच लाख रुपया के सामान की चोरी की बात कही है। चोरों ने इस घटना को कई दिनों तक अंजाम दिया। यह चोरी एक दिन की घटना नहीं थी, बल्कि चोरों ने बड़े इत्मीनान से हर दिन चोरी की और घर से महंगे सामान निकालते गए। हर बार चोरी के बाद वे घर में अपना ताला लगा देते थे।


इससे यह भी साफ होता है कि चोरों ने इस मकान पर नजर काफी समय से रखी हुई थी और मकान मालिक की अनुपस्थिति का फायदा उठाते हुए चोरी की। चोरी की इस वारदात को अंजाम देने में चोरों ने मकान के हर कोने से बहुमूल्य सामान उठाया। चोरों ने न सिर्फ गोदरेज का सामान चुराया, बल्कि गैरेज में खड़ी कार और मोटरसाइकिल को भी निशाना बनाया। चोरों ने मोटरसाइकिल का अगला और पिछला टायर तक खोल लिया।


इसके साथ ही गैरेज में खड़ी कार के चारों पहियों को निकालकर उसकी जगह ईंटें लगा दी। इतना ही नहीं कार का इंजन और उसकी बैटरी भी निकाल कर ले गए। इस घटना से यह साफ हो गया है कि चोरो ने पूरी योजना के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। गृहस्वामी ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। सदर थाने की पुलिस छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता