ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

बिहार: कर्ज से परेशान युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पैसा वापस लौटाने का दबाव बना रहे थे लोग; सुसाइड नोट में किया खुलासा

SAHARSA: सहरसा में कर्ज से परेशान युवक ने अपनी जान दे दी। जिन लोगों से युवक ने कर्ज के तौर पर लाखों रुपए लिए थे वह पैसा वापस करने का दवाब बना रहे थे और इसी हतासा में आकर युवक ने अप

बिहार: कर्ज से परेशान युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, पैसा वापस लौटाने का दबाव बना रहे थे लोग; सुसाइड नोट में किया खुलासा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SAHARSA: सहरसा में कर्ज से परेशान युवक ने अपनी जान दे दी। जिन लोगों से युवक ने कर्ज के तौर पर लाखों रुपए लिए थे वह पैसा वापस करने का दवाब बना रहे थे और इसी हतासा में आकर युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला की है।


मृतक की पहचान शिवपुरी मोहल्ला निवासी रविन्द्र सिंह के बेटे नीरज कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। जिसमें पेट्रोल पंप बंद होने, कर्ज से परेशान रहने की चर्चा की गई है। सुसाइड नोट में दो-तीन लोगों के नाम भी हैं, जो कर्ज को वापस करने का दबाव बना रहे थे। घटना को लेकर परिजन अभी कुछ भी कहने से बच रहें हैं। 


कुछ लोगो ने दबी जुबान बताया कि पेट्रोल पंप में कंपनी का भी कुछ बकाया होने के कारण कंपनी ने तेल देना बंद कर दिया था। ऊपर से कुछ लोगों का कर्ज था। कर्ज के कारण लोग वापस करने का भी दवाब बना रहे थे, जिससे वह काफी डिप्रेशन में था और इसी हतासा में आकर नीरज ने आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के आवेदन का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस हरेक बिंदुओ पर छानबीन कर रही है। उधर, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले तक पेट्रोल पंप की स्थिति अच्छी थी। अचानक पंप की बिक्री में काफी गिरावट आई और नीरज सिंह कर्ज में डूबता चला गया। कुछ साल पहले पंप पर लूट भी हुई थी। घटना के बाद शिवपुरी मोहल्ला में शोक की लहर छा गई है। बरामद सुसाइड नोट को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है कि आखिर नोट में क्या सब लिखा है और किसका किसका नाम है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता