ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार का मोस्ट वांटेड हरियाणा से गिरफ्तार, 10 साल से पुलिस को थी कक्कू खान की तलाश

SASARAM: बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान उर्फ जाहिद परवेज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दस साल से रोहतास की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुख्यात कक्कू खान को हरियाणा के स

बिहार का मोस्ट वांटेड हरियाणा से गिरफ्तार, 10 साल से पुलिस को थी कक्कू खान की तलाश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SASARAM: बिहार का मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान उर्फ जाहिद परवेज आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। दस साल से रोहतास की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। कुख्यात कक्कू खान को हरियाणा के सूरजकुंड स्थित उसके फार्म हाउस से दबोचा गया है। फिलहाल उसे रोहतास लेकर पुलिस पहुंची है। पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बता दें कि वर्ष 2012 में रोहतास के डेहरी में लल्लू सिंह की हत्या हुई थी। उस वक्त चर्चा यह थी कि मृतक लल्लू सिंह पुलिस का इनफॉरमर था। जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड का मुख्य आरोपी कक्कू खान इस वारदात के बाद से फरार हो गया था। गिरफ्तार अपराधी कक्कू खां कांग्रेस की टिकट से डिहरी विधानसभा सीट से 2010 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। फरारी के बाद पुलिस ने कक्कू खान के घर की कुर्की जब्ती की थी। उसके बैंक खातों को भी फ्रीज किया था। 


रोहतास पुलिस को यह सूचना मिली थी कि मोस्ट वांटेड अपराधी कक्कू खान इन दिनों दिल्ली और हरियाणा के इलाके में रियल स्टेट के बिजनेस में हाथ आजमा रहा है। पुलिस ने इस सूचना पर जब कार्रवाई शुरू की तो पता चला कि हरियाणा के सूरजकुंड में करोड़ों का फार्म हाउस बनाकर वह छिपा बैठा है। सूचना मिलते ही बिहार पुलिस की विशेष टीम हरियाणा पहुंची जहां वहां की पुलिस की मदद से कक्कू खां को उसके फार्म हाउस से ही गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तारी के बाद अब उसे रोहतास लाया गया है। रोहतास के एसपी आशीष भारती ने बताया कि पिछले एक दशक से रोहतास पुलिस को इसकी तलाश थी। इसके अलावा अलग-अलग कई मामलों में भी यह पुलिस के लिए वांछित था। कक्कू खान एनटीपीसी नबीनगर में ठेकेदारी के अलावे रोहतास में बालू के अवैध कारोबार से भी जुड़ा था। लेकिन लल्लू सिंह हाई प्रोफाइल मर्डर के बाद यह पिछले 10 सालों से फरार चल रहा था। जिसे हरियाणा पुलिस की मदद से बिहार की स्पेशल टीम ने उसे उसके फॉर्म हाउस से दबोचा। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता