Dularchand Yadav murder : सूरजभान सिंह की भी हो जाएगी हत्या ! मोकामा पहुंचते ही निर्दलीय सांसद ने किया बड़ा खुलासा,कहा - बाहुबली को टिकट मिलेगा तो होंगे हादसे Bihar Election 2025: NDA का मेनिफेस्टो जारी, शारदा सिन्हा के नाम से बनेगा यूनिवर्सिटी; युवाओं के लिए भी बड़ा फैसला Mokama murder case : दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह ने लिया सूरजभान का नाम; अब बाहुबली नेता ने दिया जवाब,कहा - उच्च स्तरीय जांच में हो जाएगा दूध का ढूध पानी का पानी Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में प्रत्याशियों के लिए कड़ी सुरक्षा, हर समय साथ रहेंगे पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर Bihar Election 2025: किसानों के लिए NDA ने खोला खजाना, अब 2 हजार के बदले मिलेंगे इतने रुपए Dularchand Yadav Murder : मोकामा में चुनावी झड़प के बीच दुलारचंद यादव की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के लिए खुद शव लेकर निकली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी; पुलिस छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका Bihar Crime News: जेल परिसर में फांसी के फंदे से लटका मिला बंदी का शव, जांच में जुटी पुलिस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह नामजद, NDA नेताओं ने राजनीति में हिंसा की निंदा की NDA Manifesto : KG से PG तक मुफ्त शिक्षा; बिहार में एनडीए का चुनावी संकल्प पत्र जारी; नौकरी, हाइवे, मेट्रो समेत इन चीजों पर रहा खास फोकस Dularchand Yadav Murder : दुलारचंद हत्याकांड मामले में सामने आया सीनियर पुलिस ऑफिसर का बयान; जानिए अनंत सिंह को लेकर पटना SSP ने क्या कहा
1st Bihar Published by: Updated Thu, 07 Apr 2022 10:26:11 AM IST
 
                    
                    
                    - फ़ोटो
GAYA : गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां जीविका दीदी के नाम पर एक अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप चलाने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस शख्स ने एक व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट किया था। इस व्हाट्सएप ग्रुप में जीविका दीदी की फोटो लगा दी और इस व्हाट्सएप ग्रुप को आई लव यू नाम से ऑपरेट किया जा रहा था। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है वह इस व्हाट्सएप ग्रुप को चला रहा था और लगातार इस ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर करता था।
आपको बता दें कि जीविका दीदी के नाम और फोटो का इस्तेमाल करते हुए अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप चलाने की शिकायत पुलिस को मिली थी। सूरज सिंह नाम के शख्स ने इस व्हाट्सएप ग्रुप में कई जीविका दीदियों को जोड़ दिया था। इसके बाद वह खुद इस ग्रुप से एग्जिट कर गया था। गिरफ्तार युवक ने जिसे जीविका दीदी की तस्वीर इस्तेमाल करते हुए अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप बनाया उसे वह जानता तक नहीं है। पुलिस के लिए भी यह समझ से परे है कि युवक ने ऐसा क्यों किया।
इस मामले में महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना कुमारी का कहना है कि इसी साल 25 जनवरी को चार जीविका दीदियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। इस व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो शेयर किए गए और फिर बाद में उन्हें इस ग्रुप का एडमिन बना दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद उस नंबर की पड़ताल शुरू की जिस नंबर से यह अश्लील व्हाट्सएप ग्रुप पर क्रिएट किया गया था। आखिरकार पुलिस को आरोपी युवक सूरज सिंह तक पहुंचने में सफलता हासिल हुई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।