ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : जीजा के प्यार में पागल थी साली, इश्क में रोड़ा बन रहे पति को मौत के घाट उतारा

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक पत्नी को इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ की है। यहां जीजा के प्यार

बिहार : जीजा के प्यार में पागल थी साली, इश्क में रोड़ा बन रहे पति को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : औरंगाबाद में एक पत्नी को इश्क का ऐसा नशा चढ़ा कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। घटना नबीनगर थाना क्षेत्र के चंद्रगढ़ की है। यहां जीजा के प्यार में पागल एक महिला ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी पत्नी ने ऐसा घिनौना खेल खेला कि सात जन्मों का रिश्ता कलंकित हो गया।


शनिवार को एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीते 21 मार्च को चंद्रगढ़ निवासी गोपाल यादव ने नबीनगर थाने में एक केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने अपने बेटे धनंजय यादव की हत्या की बात कही थी। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप अज्ञात अपराधियों पर लगाया था।


थाने में केस दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए SDPO गौतम शरण ओमी के नेतृत्व में मामले के उद्भेदन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए हत्याकांड का काफी कम समय में उद्भेदन कर लिया। जांच में पाया गया है कि हत्या की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि मृतक की पत्नी ने रचा था।


मृतक की पत्नी संध्या देवी ने अपने प्रेमी जीजा के साथ मिलकर पति की हत्या करा दी थी। एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी संध्या देवी का प्रेम प्रसंग अपने ही जीजा लल्लू यादव के साथ था, जो रिसियप थाना क्षेत्र के दुधवा गांव का रहने वाला है। इस हत्याकांड में मृतका की पत्नी और लल्लू यादव के साथ धनु बिगहा निवासी शिवकुमार एवं दूधैला निवासी कृष्णा कुमार चौधरी ने भी अहम भूमिका निभाई और चारों ने सुनियोजित तरीके से हॉकी स्टिक एवं अन्य हथियारों द्वारा बेरहमी से मारकर धनंजय की हत्या कर दी थी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता