ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : जदयू नेता के पोते की हत्या से हड़कंप, लूटपाट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गरखा के रामपुर बथानी के पास की है। मृतक दीपक कुमार जद

बिहार : जदयू नेता के पोते की हत्या से हड़कंप, लूटपाट के दौरान बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAPRA : इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गरखा के रामपुर बथानी के पास की है। मृतक दीपक कुमार जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद बिकल का पोता बताया जा रहा है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार पटना में रहकर पढ़ाई करता था। होली के मौके पर दीपक अपनी बहन के साथ बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गरखा के रामपुर बथानी के पास बाइक सवार बदमाशों ने दीपक की बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और दीपक की बहन के गहने लूट लिये।


लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने दीपक को गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


पूरे मामले पर सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस घटना के सभी बंदुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों को तलाश किया जा रहा है। इधर, घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।