ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बिहार: जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुई मारपीट, शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग शख्स की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह सवेरे हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड संख्या 16 की है।


मृतक की पहचान फुलकाहा वार्ड संख्या 16 निवासी 60 वर्षीय बिजेंद्र मेहता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले डेढ़ वर्षों से बिजेंद्र मेहता का उनके पड़ोसी से मात्र 10 धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की सुबह विवादित जमीन को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने बिजेंद्र मेहता के सिर पर वार कर दिया।


इस हमले में बिजेंद्र मेहता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता