ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

बिहार: पांच कट्ठा जमीन को लेकर खूनी झड़प, मारपीट के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और आरोपियों ने मारपी

बिहार: पांच कट्ठा जमीन को लेकर खूनी झड़प, मारपीट के दौरान शख्स की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। पांच कट्ठा जमीन को लेकर चल रहे विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया और आरोपियों ने मारपीट के दौरान गोली मारकर युवक की जान ले ली। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र ओलहा गांव की है।


मृतक की पहचान ओलहा गांव निवासी जगरनाथ सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जगरनाथ सिंह और मदन सिंह के बीच ओलहा बाजार में स्थित पांच कट्टा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार को आरोपी मदन सिंह अपने साथियों के साथ जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। इस बात की जानकारी मिलने के बाद जगरनाथ सिंह परिजनों के साथ विवादित जमीन पर पहुंचे और जमीन कब्जा कर रहे लोगों का  विरोध किया।


इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने गोली मारकर जगरनाथ सिंह को मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की धर पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।