ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार : जमीन के लिए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ बमबाजी से इलाके में दहशत

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने क

बिहार : जमीन के लिए दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ बमबाजी से इलाके में दहशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR : बिहार में एक तरफ जहां बेखौफ बदमाश एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है वहीं दूसरी तरफ जमीनी विवाद में खून बहाने का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला वैशाली से सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर बमबाजी हुई है।


बमबाजी की यह घटना हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सुभई गांव की है। बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों पक्षों के लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खून खराबे तक पहुंच गया।


दोनों पक्षों के बीच हुई बमबाजी में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कुंदन कुमार, आनंद सिंह और सोनू कुमार शामिल हैं। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक शख्स को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता