ब्रेकिंग
सीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचासीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचा

बिहार: जबरन गंदा काम करा रहे थे बदमाश, डांस के नाम पर यूपी-बंगाल से बुलाई गई थीं लड़कियां, पुलिस ने दबोचा

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ले में बंगाल और यूपी की लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी क

बिहार: जबरन गंदा काम करा रहे थे बदमाश, डांस के नाम पर यूपी-बंगाल से बुलाई गई थीं लड़कियां, पुलिस ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: बड़ी खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने देह व्यापार के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। राजगीर के रामहरि पिंड मोहल्ले में बंगाल और यूपी की लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी का धंधा कराया जा रहा था। गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन युवतियों को दलालों के चंगुल से मुक्त कराया। बरामद युवतियों में दो कोलकाता और एक यूपी के गोरखपुर की रहने वाली है।


दरअसल, तीनों युवतियों को ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के नाम पर नालंदा बुलाया गया था, जहां उनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में राजगीर निवासी श्रीनाथ कुमार, दीपक कुमार, अनिल यादव, दुर्गानंदन कुमार, चण्डी थाना के माधोपुर निवासी सूरज कुमार शामिल हैं। बरामद लड़कियों को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल अस्पताल लाया गया।


राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि राजगीर थानाध्यक्ष दीपक कुमार के मोबाइल पर युवती का फोन आया था। लड़की ने बताया था कि डांस कराने के नाम पर उसे नालंदा बुलाया गया था लेकिन दूसरे प्रदेश से बुलाकर उनसे देह व्यापार कराया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम गठित कर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि तीन लड़कियों को मुक्त कराया गया है।