ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार: IFFCO की एजेंसी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी, हजारों लोगों को शिकार बना चुके हैं शातिर

PATNA: राजधानी में खाद की एजेंसी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। गिरोह के शातिर बदमाश इफको यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड क

बिहार: IFFCO की एजेंसी देने के नाम पर करोड़ों की ठगी, हजारों लोगों को शिकार बना चुके हैं शातिर
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: राजधानी में खाद की एजेंसी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। गिरोह के शातिर बदमाश इफको यानी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन लिमिटेड की एजेंसी दिलाने के नाम पर अबतक करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं।यह गिरोह के लोग इफको की फर्जी बेवसाइट बना कर लोगों को खाद और कीटनाशक की एजेंसी देने का झांसा दे रहे थे। गिरोह के सदस्य बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में करीब 20 हजार से अधिक लोगों को इस जाल में फंसा के ठगी कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर आपराधियों को गिरफ्तार किया है। 


इस गिरोह को महज तीन लोग मिलकर संचालित कर रहे थे। दो की गिरफ्तारी कर ली गई है, जबकि तीसरा पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान नालंदा के कतरी सराय थाना क्षेत्र के रहने वाले रंजन कुमार उर्फ अंकित कुमार और औरंगाबाद के धीवरा निवासी आनंद मुरारी उर्फ राजा के रुप में की गई है। इस गिरोह को सरदार जितेंद्र कुमार नवादा का रहने वाला है। जो पुलिस के गिरफ्त में नहीं आया है। इन अपराधियों के पास से एक लैपटॉप 5 महंगे मोबाइल, पैसे और दर्जनों डेबिट कार्ड समेत ठगी के पैसों से खरीदी एक कार बरामद की गई है। 


जानकारी के अनुसार यह गिरोह 2019 से ही सक्रिय है और बिहार, उत्तर प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, पंचाब, गुजरात, जम्मू- काश्मीर और तमिलनाडु तक में भी हजारों लोगों से ठगी कर चुके हैं। इस मामले में पत्रकार नगर पुलिस ने बताया कि जब देर रात पुलिस गश्ती की टीम मलाही पकड़ी इलाके में गश्त कर रही थी, तभी रोड पर एक सुनसान कार दिखाई दी जिसमें दो संदिग्ध मौजूद थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वे मैजेस और व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज कर एजेंसी के नाम पर लोगों को ठगा करते थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को जेल में भेज दिया है।