ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

बिहार : गोपालगंज में बच्चों के विवाद में जमकर चाकूबाजी, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक

GOPALGANJ : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर

बिहार : गोपालगंज में बच्चों के विवाद में जमकर चाकूबाजी, तीन घायलों में दो की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। चाकूबाजी की इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 


घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित भितभेरवा गांव की है। यहां बच्चों के आपसी विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान आरोपियों ने एक पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को हरेंद्र राम के बेटे अनूप कुमार के साथ पड़ोस के ही रहनेवाले बच्चों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गये। जिनका इलाज अस्पताल में कराया गया। सोमवार की सुबह एक बार फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया।


चाकूबाजी में घायल हुए लोगों का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग अचानक घर में घुस गये और घर की महिला का चेन छीनकर भागने लगे और जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। इधर, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।